रमकंडा : रमकंडा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के खरिहानी टोला निवासी कन्हाई भुइयां के 25 वर्षीय पुत्र सूरज भुइयां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिये गढ़वा भेज दिया।जानकारी के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं था। जिसके कारण वह अपनी पत्नी व परिजनों के साथ मारपीट किया करता था। बीती रात्रि अपने परिजनों के साथ झगड़ा कर दरवाजा बंद कर सोने चला गया। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ, झांक कर देखने पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी हुयी। विदित हो कि उक्त युवक ने पिछले सप्ताह ही कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।
जिसके बाद परिजनों के सहयोग से ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।