whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281879
Loading...


भंडरिया के गोठानी में डायन बिसाही को ले तनाव, भंडरिया थाना प्रभारी के सूझबुझ से टला हादसा

location_on बड़गड access_time 28-Jun-20, 06:30 PM visibility 651
Share



												भंडरिया के गोठानी में डायन बिसाही को ले तनाव,
भंडरिया थाना प्रभारी के सूझबुझ से टला हादसा
ग्रामीणों को समझाते भण्डरिया थाना प्रभारी


जितेंद्र चंद्रवंशी check_circle
संवाददाता



नूतन टीवी स्पेशल बड़गड : भण्डरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत बड़गड़ से सटे गोठानी गांव में शनिवार को डायन बिसाही को लेकर भारी तनाव उत्पन्न हो गया हालत यह थी कि समय रहते यदि मौके पर पुलिस नहीं पहुंची होती तो यहां कई लोगों की जानें जा सकती थी। इस पूरे फसाद के पीछे रमकंडा थाना के बारवा गांव का लुकस कुजूर नामक पादरी है जो इस गांव में झाड़-फूंक करने पहुंचा था दरअसल इस गांव में 13 से 15 वर्षीय 3 किशोरी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। लिहाजा बीमार लड़कियों के परिवार वालों ने लुकस कुजूर नामक पादरी से संपर्क किया। शनिवार को दिन में ही पादरी गांव में पहुंचा तथा उसने दावा किया की लड़कियों को मैं, इन्हें डायन करने वाली महिला को टच करा कर ठीक करवा दूंगा, पादरी के बहकावे में गांव वाले आ गए तथा उसने झाड़-फूंक जैसे ही शुरू किया तीनों लड़कियां विचित्र जैसी शारीरिक हरकत करने लगी तथा गांव की ही शानपति लकड़ी नामकी महिला को टच कर उसे पादरी की योजना के अनुसार डायन चिन्हित कर कर दिया गया।
फिर क्या था लड़की के परिवार वाले तथा गांव वाले उक्त महिला को डायन बताकर उसके घर पर धावा बोल दिया। हालत ऐसी थी कि गांव वाले उसे मरने मारने को तैयार थे। शुक्र रहा कि इसकी भनक पुलिस को लगी और फौरन वहां बड़गड पिकेट की पुलिस पहुंची। मगर गांव में उत्पन्न तनाव इतना बढ़ गया की बड़गड पुलिस खुद को असहाय महसूस करने लगी। तत्काल भंडरिया पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया थाना प्रभारी भंडरिया ने खुद मोर्चा संभाली शनिवार की रात्री में गोठानी गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुये ग्रामीणों को शांत कराने के लिये देर रात तक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा के दृष्टिकोण ने शानपती लकडा़ को पुलिस अपने साथ लेते गयी। इधर रविवार को भण्डरिया इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी कृष्णा कुमार ने गोठानी गांव में ग्रामीणों के साथ एक बैठक आयोजित कर लोगों को डायन बिसाही व अंधविश्वास में नहीं पड़ने की नसीहत दिया।
उन्होने कहा की गांव में अमन चैन व भाईचारे के साथ रहें। भुत प्रेत पर विश्वास न करें । यह पुरी तरह से झुठ व गैरकानूनी है। उन्होने लोगों से शांति बनाये रखने की अपिल की। बैठक की समाप्ति के बाद तीनों बिमार किशोरी को परसवार मुखिया ललिता बाखला के संरक्षण में इलाज हेतु भण्डरिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इस मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावे बीडीसी विजय आनंद मिंज, आमोश मिंज आदी सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play