बंशीधर नगर : एनएच-75 पर बने गड्ढों के कारण कार व ट्रक की सीधी टक्कर एक ही परिवार के 5 लोगों को घायल होने के मामले में एक की मौत की सूचना है।
एनएच-75 पर जंगीपुर गांव के पास रविवार को ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में जो एक ही परिवार के 5 लोग घायल हुए थे उसमें से तीन लोगों को सदर अस्पताल गढ़वा में रेफर किया गया था। मगर सदर अस्पताल गढ़वा ले जाने के दौरान पाल्हे कला ग्राम निवासी सुनील शुक्ल का पुत्र पराग शुक्ल का मौत हो गया गया है।