whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28057994 readers visited
Loading...

Advertisement

सड़क हादसे में बिजली मिस्त्री की मौत

location_on गढ़वा access_time 28-Jun-20, 11:44 AM visibility 653
Share



																		सड़क हादसे में बिजली मिस्त्री की मौत
मृत बिजली मिस्त्री परमेश्वर प्रसाद साव एवं उनके परिजन


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शनिवार को देर शाम सड़क दुर्घटना में गढ़वा प्रखंड के तिलदाग गांव के बिजली मिस्त्री परमेश्वर प्रसाद साव की मौत हो गयी। इस दर्दनाक घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की। ग्रामीणों की मांग पर डीसी से आदेश प्राप्त कर रात में ही शव का पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी के अनुसार परमेश्वर प्रसाद साव गढ़वा से काम कर बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। गढ़वा - शाहपुर रोड के तिलदाग गांव में अपने घर के लिए बाएं मुड़े ही थे कि पीछे आ रहे बोलेरो ने उन्हें धक्का मार दिया। स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। मेदिनीनगर पहुंचे ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।
Advertisement
उसके बाद लोग शव को लेकर गांव वापस लौट आये और गढ़वा- शाहपुर रोड को करीब एक घंटे तक जाम कर मुआवजे की मांग शुरू कर दी। जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत और प्रशासनिक पदाधिकारी वहां पहुंचे। परिजनों को आवास, विधवा पेंशन और 25,000 रुपये सर्किल इंस्पेक्टर से दिलाने और शव का फौरन पोस्टमार्टम कराने के आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया। उसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और डीसी से विशेष आदेश प्राप्त कर रात में ही पोस्टमार्टम कराया। बिजली मिस्त्री को धक्का मारने के बाद ड्राइवर मेदिनीनगर की ओर भागने लगा। लोगों ने उसका पीछा किया। ड्राइवर बोलेरो को भिखही मोड़ पर खड़ा कर फरार हो गया। बोलेरो में एक लाश रखी हुई थी और तीन लोग बैठे हुए थे।
Advertisement
बोलेरो में बैठे लोगों ने बताया कि वे लातेहार जिले के मनिका के रहने वाले हैं। गढ़वा के एक निजी क्लिनिक में अपने परिजन का इलाज कराने आये थे। इलाज के दौरान मौत होने के बाद वे घर लौट रहे थे कि धक्का मारने के बाद ड्राइवर उन्हें छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय कमलेश कुमार ने कहा कि परमेश्वर प्रसाद साव अपने घर के दरवाजे तक पहुंच गए थे लेकिन उसी समय उन्हें बोलेरो ने धक्का मार दिया और उनकी मौत हो गई।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play