whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221857
Loading...


नगर पंचायत अध्यक्षा ने पीसीसी सड़क व नाली निर्माण का, की शिलान्यास

location_on बंशीधर नगर access_time 14-Mar-21, 05:40 PM visibility 761
Share



नगर पंचायत अध्यक्षा ने पीसीसी सड़क व नाली निर्माण का, की शिलान्यास


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में मुख्य पथ से लेकर नियाज उद्दीन अंसारी के घर तक 5 लाख 58 हजार की लागत से पीसीसी पथ तथा वार्ड नंबर 11 में 3 लाख 64 हजार 9 सौ की लागत से अवधेश पान दुकान से उमाशंकर के घर तक नाली पटिया निर्माण का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी, वार्ड पार्षद नसरुल्लाह खान, वार्ड पार्षद राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी देवी ने कहा कि श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली पटिया का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पथ के बन जाने से लोगो को काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र की तमाम जनता बड़ी आशा और विश्वास के साथ मुझे चुना है, हमने ढाई वर्षो में अधिकतर कार्य को पूरा कर दिखाया है। श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में घर घर नल जल योजना के तहत पाइपलाइन व्यवस्था की स्वीकृति झारखंड सरकार की ओर से प्रदान किया गया है, जिसका शिलान्यास अप्रैल माह में किया जाएगा। इस योजना से नगर पंचायत क्षेत्र की जनता को स्वच्छ पानी मिल सकेगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, उपाध्यक्ष लता देवी, अजमेर अंसारी,कलाम, हिफाजत अंसारी, अल्ताफ अंसारी, तैयब अंसारी, इम्तियाज अंसारी, जमालुद्दीन अंसारी, नगर प्रबन्धक रवि कुमार, कनीय अभियंता उदय शंकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play