whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27125778
Loading...


सैनिक के पिता के साथ भाजपा नेता ने की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

location_on बिशुनपुरा access_time 17-Feb-21, 05:55 PM visibility 665
Share



सैनिक के पिता के साथ भाजपा नेता ने की  मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
मारपीट का वायरल तस्वीर


रितेश दुबे check_circle
संवाददाता



बिशुनपुरा : थाना क्षेत्र के गांधी चौक निवासी नन्दू गुप्ता के साथ भाजपा नेता सह पूर्व सांसद प्रतिनिधि अवध बिहारी गुप्ता के द्वारा मारपीट कर घायल करने एवं नगद सहित सोने का चैन लूटने का मामला दर्ज किया गया है। भुक्तभोगी नंदू गुप्ता का पुत्र रंजीत गुप्ता अरुणाचल प्रदेश के भारत चीन सीमा पर देश की रखवाली कर रहा है। भुक्तभोगी नन्दू गुप्ता ने बिशुनपुरा थाना में प्राथमिकी के लिए दिए आवेदन में कहा है कि अवध बिहारी गुप्ता एव महेंद्र गुप्ता द्वारा हमेशा सड़क पर नली का पानी बहाया जाता है। बगल में ही नन्दू गुप्ता का घर एवं मकान है। जिससे उन्हें एव राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बार-बार मना करने के बाद भी नहीं माने एवं बीते सोमवार को सुबह लगभग 10 बजे अवध बिहारी गुप्ता, बलराम गुप्ता, महेंद्र गुप्ता लाठी डंडे लेकर आये और गाली गलौच करते हुए दुकान से खींच कर मार-पीट करने लगे।
बोले कि जहाँ जाना है जाओ हम देख लेंगे। बुरी तरह मारपीट ₹ किये जाने से हम बेहोश हो गए। इसी दौरान कुछ नगद, सोने की चैन एवं अंगूठी भी छीन लिया। मारपीट के बाद परिवार दहशत में है और मामले के सूचना थाना को दी गई है। जिस पर त्वरित करवाई करते हुए थाना कांड संख्या 10/21 दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है । इसी मामले को लेकर इंटरनेट मीडिया में भी इस घटना एवं मारपीट करते भाजपा नेता का फोटो वायरल किया गया है।और करवाई की मांग की गई है। इस संबंध में चुनवा उरांव,थाना प्रभारी बिशुनपुरा ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पूरी घटना की जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी एव दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play