whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27126841
Loading...


किसान आंदोलन के समर्थन में भाकपा का किसान महापंचायत 8 मार्च को

location_on बंशीधर नगर access_time 17-Feb-21, 04:48 PM visibility 669
Share



किसान आंदोलन के समर्थन में भाकपा का किसान महापंचायत 8 मार्च को


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गढ़वा जिला परिषद की बैठक बुधवार को जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला के आवास पर हुई।बैठक में आगामी 8 मार्च को किसान आंदोलन के समर्थन में अनुमंडल कार्यालय परिसर में किसान महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी कर आम आदमी को लूट रही है। डीजल, पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से देश में और तेजी से महंगाई बढ़ेगी। केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर आधे दाम के बराबर टैक्स लगा रखा है। राज्यों ने इस पर वैट भी लगाया है। भाकपा मांग करती रही है कि पेट्रोलियम उत्पाद को जीएसटी के दायरे में लाया जाए।
लेकिन कारपोरेट परस्त केंद्र सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है। तीन कृषि बिल की वापसी व न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी के लिए हो रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आगामी 8 मार्च को श्री बंशीधर नगर अनुमंडल कार्यालय परिसर में भाकपा की ओर से किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता गणेश सिंह ने किया। बैठक में रामनाथ राम, गोपाल यादव, श्री राम, मुन्ना भुइयां, इसहाक अंसारी, राजकुमार राम, यूनुस खान, विद्या पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play