whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27196937
Loading...


तालाब में मछली पकड़ने को ले दो पक्षों में हुई मारपीट में, 11 लोग हुए घायल

location_on धुरकी access_time 09-Feb-21, 05:06 PM visibility 688
Share



तालाब में मछली पकड़ने को ले दो पक्षों में हुई मारपीट में, 11 लोग हुए घायल


दीपु सिंह check_circle
संवाददाता



धुरकी : थाना क्षेत्र के खाला गांव के बेलवादमर टोले के तालाब में जाल से मछली पकड़ने के विवाद में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में महिला पुरूष सहित ग्यारह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी धुरकी मे इलाज किया जा रहा है। घटना सोमवार के देर शाम की है। जानकारी के अनुसार एक पक्ष पहले से तलाब से मछली पकड़ रहा था, तो दुसरा पक्ष उसे रोकने गया, इसी क्रम मे विवाद उत्पन्न हो गयी, जिसमें दोनो पक्ष के लोग घायल हुए। वहीं मारपीट कर घायल होने के बाद दोनों गुट के लोग धुरकी थाने में एक-दुसरे के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराने पहूंचे थे। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने दोनो पक्ष के लोगों को देखकर तत्काल सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए इंज्यूरी दिया।
सभी का इंज्यूरी काटने के बाद सीएचसी में भर्ती कराया, वहीं सभी घायलों का प्राथमिक उपचार चिकित्सक के द्वारा किया जा रहा है। मारपीट की घटना के संबंध मे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की एक गुट के घायल धनंजय यादव, विजय यादव, मेराज अंसारी, अजमुद्दीन अंसारी के द्वारा तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया था, वहीं दुसरे गुट के घायल राजेश यादव, माला देवी, रामसुंदर यादव, अनील यादव, कुलवंती देवी, सीता देवी मछली पकड़ने हेतू तालाब में पहूंचे। इसी दौरान पहले गुट के धनंजय यादव, विजय यादव, मेराज व अजमुद्दीन ने दुसरे गुट के लोगों को मछली पकड़ने के लिए रोका। इसी बात पर दोनों गुटों में जुबानी जंग होने लगी, और अंततः दोनों गुट के लोग एकदुसरे पर लाठी डंडे से प्रहार कर जमकर मारपीट करने लगे। इधर समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों से किसी लोगों ने थाने में अभी तक मामला दर्ज नहीं कराया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play