whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27126901
Loading...


विधायक प्रतिनिधि ने प्रधानमंत्री आवास योजना का आवेदन की तिथि 5 से बढ़ाकर 20 फरवरी तक करने का किया मांग

location_on गढ़वा access_time 04-Feb-21, 06:52 PM visibility 691
Share



विधायक प्रतिनिधि ने प्रधानमंत्री आवास योजना का आवेदन की तिथि 5 से बढ़ाकर 20 फरवरी तक करने का किया मांग


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद के विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना का आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि दिनांक 05 फरवरी को बढ़ाकर 20 फरवरी तक नगर विकास आवास विभाग द्वारा किए जाने हेतु एक पत्र कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को सौंपा गया है। सौंपे गए पत्र में उन्होंने कहा कि नगर विकास आवास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के योग्य लाभुकों से अंतिम 05 फरवरी तक आवेदन जमा करने की तिथि निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन के साथ अन्य कागजातों के साथ-साथ अंचल कार्यालय द्वारा निर्गत भू-धारण प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र भी जमा कराना अनिवार्य है। किंतु अंचल पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, अंचल अमीन एवं राजस्व कर्मचारियों के द्वारा बाईपास सड़क की भूमि मापन एवं अधिग्रहण के कार्य में व्यस्त रहने के कारण प्रधानमंत्री आवास के योग्य लाभुकों का आय एवं भू- धारण प्रमाण पत्र दिनांक 5 फरवरी तक बन पाना संभव नहीं लगता।
जिसके कारण प्रधानमंत्री आवास के बहुत से योग्य लाभुक चाहकर भी अपना आवेदन समय पर जमा नहीं कर पाने के कारण इस महत्वकांक्षी योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे, जो इस योजना (सबके लिए आवास योजना) के लिए सही संदेश नहीं होगा। अतः उपरोक्त परिस्थिति में नगर विकास आवास विभाग के वरीय पदाधिकारियों से संपर्क कर प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन जमा करने की तिथि 5 फरवरी को बढ़ाकर इसे 20 फरवरी तक जनहित में किए जाने की आवश्यकता है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play