whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27261863
Loading...


स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे उपायुक्त, कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारी का किया समीक्षा

location_on मेराल access_time 15-Jan-21, 06:02 PM visibility 653
Share



स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे उपायुक्त, कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारी का किया समीक्षा


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : उपायुक्त गढ़वा राजेश पाठक ने मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन के तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आकर वैक्सीनेशन टीमों एवं उसके तैयारी के बारे में चिकित्सा प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा से जानकारी लिया। और उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत कोविड-19 में दर्ज नाम के अनुसार 100 व्यक्तियों का नाम चिन्हित कर वैक्सीनेशन के लिए बुलाया जाएगा। और उनका प्रॉपर वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद वैक्सीनेशन रूम में ले जाकर वैक्सीन लगाया जाएगा और आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन रूम में रखा जाएगा ताकि कोई हेल्थ प्रॉब्लम होने पर उनका समुचित इलाज हो सके।
सारे कर्मी गाइडलाइन के तहत सोशल डिस्टेंसिंग फेस मास्क, हैंड ग्लव्स एवं सैनिटाइज का उपयोग कर काम करेंगे। वैक्सीन लेने वाले अन्य व्यक्तियों के लिए भी यही गाइडलाइन लागू होगा। इसके बाद उपायुक्त ने मेराल में हो रहे धान क्रय केंद्र का भी जायजा लिया। उन्होंने बिक्री कर रहे किसान रामजन्म प्रजापति से दिक्कतों के बारे में पूछा और कहां कोई दिक्कत हो तो शिकायत कर सकते हैं। क्रय केंद्र पर काम कर रहे मजदूरों के बीच उपायुक्त ने कंबल वितरण भी किया। इसके बाद श्री पाठक ने बीडीओ गौतम कुमार एवं सीओ यशवंत नायक को निर्देश देते हुए कहा कि क्रय केंद्र में बिचौलियों को हावी न होने दें। केवल किसानों की धान खरीदारी की जाए अगर कोई किसान 50 क्विंटल धान से अधिक केंद्र पर लाते हैं तो उनका बिना वेरिफिकेशन किए प्रवेश नहीं होने दे।
मौके पर उपस्थित मेराल पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि विजय प्रसाद ने उपायुक्त को जर्जर गोदाम के बारे में अवगत कराते हुए नए गोदाम भवन का निर्माण करने की मांग की। इस पर उपायुक्त जर्जर भवन का निरीक्षण करते हुए, नए भवन का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सत्यनारायण उपाध्याय, सदर एसडीओ मोहम्मद जियाउल अंसारी, बंशीधर नगर एसडीओ जयवर्धन कुमार, मेराल बीडीओ गौतम कुमार, सीईओ यशवंत नायक, डॉक्टर दीपक कुमार सिन्हा, डॉक्टर हुमायूं खान, एजीएम सतीश सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play