whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27264777
Loading...


विधायक भानु ने किया कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

location_on सगमा access_time 15-Jan-21, 05:36 PM visibility 653
Share



विधायक भानु ने किया कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन


दीपु सिंह check_circle
संवाददाता



सगमा : खेल से गांव में छिपे प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। जबकि युवाओं के शारीरिक क्षमता में वृद्धि होता है। मैं खेल के प्रति हर समय संवेदनशीलता के साथ लगा हूँ। जमीन उपलब्ध होने पर सगमा प्रखण्ड में भी चम चमचमाता हुआ स्टेडियम निर्माण लोगों को देखने को मिलेगा। उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक भानुप्रताप शाही ने सगमा प्रखण्ड के बीरबल गाँव में कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम मकर संक्रांति की शुभकामना प्रकट करते हुए कहा कि सगमा के लोग बधाई के पात्र हैं। 2019 के विधान सभा चुनाव में सगमा प्रखंड के लोगों ने सबसे अधिक मत देकर भवनाथपुर विधानसभा में इतिहास रचने का काम किया है।
सगमा वासियों को अपने दिल से नमन करता हूं। चुनाव के समय जो मैंने वादा किया था आज उसे पूरा होते देख कर मुझे आपर खुशी मिल रहा है। बिलासपुर, धुरकी व बीरबल सगमा सड़क का निर्माण हो या उत्तमाहि नहर पक्की करण का काम बहुत जल्द ही दोनों काम पूर्ण होते ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। पूरे गढ़वा जिले में बिजली का बहुत अभाव था, जो हमारे प्रयास से पूर्व की रघुबर सरकार के द्वारा भगोडीह में ग्रिड का निर्माण होने से बिजली में सुधार हुआ है। आज स्थिति यह है कि किसान भाइयों के खेत बिजली चलित मोटर से खेत में हरियाली देखने को मिल रहा है। उद्धघाटन मैच विंढमगंज व चितबिश्राम के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन विधायक भानुप्रताप शाही के द्वारा बैटिंग से किया गया, जबकि उक्त अवसर पर दूसरे छोर से जीप सदस्य नंदगोपाल यादव ने गेंदबाजी किया।
इस मौके पर भगत दयानंद यादव, लक्ष्मण राम, सगमा के मण्डल अध्यक्ष दिलीप यादव, विधायक प्रतिनिधि बबलू ठाकुर, धर्मजीत यादव, राजेश बैठा, पारस यादव, मनिशंकर विश्वकर्मा, प्रमोद गुप्ता संतोष प्रसाद सहित अन्य खेलप्रेमी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play