रमना : प्रखण्ड मुख्यालय स्थित चांद राज पहाड़ी पर मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में मेला का आयोजन किया गया। उद्घाटन अध्यक्ष मंतोष चनद्रवंशी, सोनू सिंह, एनआरआई शक्ति सिंह एवं चुनु सिंह ने स्थानीय शिव मंदिर में पूजा -अर्चना तथा नारियल फोड़कर किया।
इस अवसर पर मंतोष चन्द्रवंशी ने कहा कि इस पहाड़ी पर बाबा चाँदराज के आलवे माँ संतोषी तथा भगवान शिव का मंदिर होने के कारण यह स्थान श्रद्धालुओं को काफी आकर्षित करता है।उन्होंने इस स्थल को सुंदरीकरण कराने की मांग जिला प्रशासन से की है।
विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पिछले आठ वर्षी से बाबा चांद राज पहाड़ी पर मेले का सफल आयोजन कराना सराहनीय कार्य है। उन्होंने विधायक भानु प्रताप शाही से मिलकर सुंदरीकरण हेतु पहल करने की बात कही।
Advertisement
इस अवसर पर पहाडी स्थित मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बनारसी ठाकुर, उमेश मिस्त्री, गोपाल साह, राजकुमार साह, परशु कुशवाहा, श्रवण कुशवाहा, पप्पू कुमार, विजय चन्द्रवंशी, रामप्यारे राम, परिखा साह, सुजीत शर्मा, असर्फी लाल चंद्रवंशी, रामचंद्र राम, डॉ पारस नाथ, धनंजय प्रसाद गुप्ता, उपेंद्र चद्रवंशी, दीपक सिंह, मंतोष पासवान आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम मे शामिल कलाकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इधर टंडवा के बायीं बाकी नदी और जिरुआ जलाशय के प्रांगण में भी मकरसंक्रांति पर मेले का आयोजन किया गया।