whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28057862 readers visited
Loading...

Advertisement

सगमा में 141 गरीबों के बीच वितरित किया कंबल

location_on सगमा access_time 21-Dec-20, 05:13 PM visibility 653
Share



सगमा में 141 गरीबों के बीच वितरित किया कंबल
कम्बल वितरण करते मुखिया नारायण दास यादव


दिपु सिंह check_circle
संवाददाता



सगमा : प्रखंड मुख्यालय स्थित सगमा पंचायत सचिवालय के प्रांगण में झारखंड सरकार के द्वारा उपलब्ध कराये गये 141 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल का वितरण मुखिया नारायणदास यादव, समाजसेवी कृष्णा यादव, वार्ड सदस्य तेजलाल भुईया, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि रामेश्वर मेहता एवं घूरन यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुखिया नारायणदास यादव ने कहा कि बढ़ती ठंढ का प्रकोप एवं लगातार चल रही शीतलहरी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। जिसको देखते हुए प्रखंड प्रशासन द्वारा 141 कंबल उपलब्ध कराया गया जो कि पंचायत के विभिन्न गांव के जरूरतमंदों के बीच वितरण किया जा रहा है। ताकि शीतलहरी से जरूरतमंदों को निजात मिल सके।
Advertisement
उन्होंने कहा कि विगत एक सप्ताह से लगातार प्रतिदिन पंचायत के वैसे असहाय व निर्धन परिवार के बीच कंबल के लिए घूम रहे थे, जिनके पास इस कपकपी ठंढ में भी तन ढकने के लिये सही से कपड़े नहीं है। मुखिया ने कहा कि पूरे पंचायत क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में घूम-घूम कर वैसे लोगों की सूची त्यार किया गया हैं जो पूरी तरह लाचार व बेसहारा हैं। उन्होंने कहा कि संपन्न लोग तो अपने संसाधनों से गर्म कपड़े व कंबल जुटा लेते हैं। लेकिन गरीब तबके के लिए एक अदद कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलना पड़ता है। वहीं बीरबल पंचायत सचिवालय के प्रांगण में गरीबों, असहायों, निर्धन, वृद्ध विकलांग के बीच उप मुखिया इसहाक अंसारी व भाजपा मंडल संयोजक पारसनाथ यादव ने 157 कंबलों का वितरण किया।
Advertisement
इस दौरान उप मुखिया ने कहा कि सरकार के द्वारा पंचायत के विभिन्न गांव के जरूरतमंदों के बीच प्रखंड कार्यालय के द्वारा उपलब्ध कराये गये कंबल का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि गरीबों का सेवा करना मेरा कर्तव्य है। इस अवसर पर जिला परिषद नन्दगोपाल यादव सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं ग्रामीण मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play