गढ़वा : मानवता की मिशाल बन चुकी स्वयंसेवी संस्था जीवन ज्योत टीम के गढ़वा शाखा द्वारा सदर प्रखंड के सुखबाना में अत्यंत निर्धन वृद्ध एवं दिव्यांगों के बीच 50 कम्बलों का वितरण किया गया।
इस मौके पर केंद्रीय मीडिया प्रभारी अंकित चौबे ने बताया कि जीवन ज्योत का लक्ष्य ही है सेवा ही धर्म, उसी को सार्थक करता जीवन ज्योत निरंतर अत्यंत गरीब, असहाय लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। किसी को खून की आवश्यकता हो या किसी भी प्रकार की परेशानी टीम के सदस्य सदैव तत्पर रहते हैं।

संचालक गढ़वा अभिषेक तिवारी व मीडिया प्रभारी वैद्य नरोत्तम ने जानकारी देते हुए बताया की हमारा लक्ष्य है की गढ़वा टीम द्वारा गरीबों एवं असहाय लोगों के बीच 5000 कम्बलों का वितरण किया जायेगा।
हर तबके के लोगों की सूची बनाई जा चुकी है, जरूरत के अनुसार गरीबों की मदद निरंतर जारी रहेगी।
इस अवसर पर केंद्रीय मीडिया प्रभारी अंकित चौबे, टीम संचालक गढ़वा अभिषेक तिवारी, मीडिया प्रभारी गढ़वा वैद्य नरोत्तम, अक्षय उपाघ्याय, मृत्युंजय पाठक, दीपक मिश्रा, भरत भूषण वैद्य, रविरंजन प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित थे।