बड़गड़ : बड़गड़ ओपी में नये प्रभारी के रुप में रविवार को कुंदन कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया एक शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा की बड़गड़ ओपी क्षेत्र के आम जनता से मेरा आग्रह है कि कहीं भी अपराधीक घटना, दुर्घटना, शराब का अवैध कारोबार आदि से संबंधित सुचना उन्हें तत्काल दें। उस पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी। साथ ही किसी भी समस्या को ले कर लोग उनसे सिधे मिल सकते हैं। उन्होंने कहा की ओपी क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के साथ-साथ अवैध करोबार पर अंकुश लगाना उनके प्राथमिकता में शामिल है। ओपी प्रभारी ने पुर्व प्रभारी जगनारायण शर्मा से प्रभार लिया ।