whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27253378
Loading...


झामुमो ने विकास योजना में भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का प्रशासन पर लगाया आरोप

location_on भवनाथपुर access_time 21-Dec-20, 04:55 PM visibility 651
Share



झामुमो ने विकास योजना में भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का प्रशासन पर लगाया आरोप


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर (गढ़वा) : झामुमो प्रखण्ड कमिटी द्वारा सोमवार को प्रेस वार्ता कर झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष चन्दन कुमार ठाकुर ने कहा कि प्रखण्ड क्षेत्र में सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रखण्ड के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। प्रखण्ड के अधिकारी एवं कर्मियों के मिली भगत से सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। मनरेगा में जेसीबी से कार्य करा कर आधी से अधिक राशि निकासी करा कर मामला प्रकाशित होने पर योजना बन्द करने की बात कह कर लीपापोती की जा रही है। जबकि मनरेगा में भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा होना चाहिए। मंत्री के आदेश का भी जिले के अधिकारी पालन नहीं कर रहे हैं। उपरोक्त कार्यों से झामुमो की हेमन्त सरकार की छवि प्रभावित हो रही है।
इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बहुत जल्द मुलाकात कर करेंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमन्त सरकार के अच्छे कार्यों को विपक्ष पचा नहीं पा रही हैं। देश के किसानों के आंदोलन को समर्थन करने के बजाय बिपक्ष के लोग कृषि चौपाल के नाम पर जनता को दिग्भ्रमित कर रहें हैं। इनके चरित्र को लोग समझ चुके हैं। उसी का नतीजा चौपाल में आधिकतर कुर्सियां खाली देखने को मिली। भाजपा के चलते राज्य में पंचायत चुनाव नहीं हो पा रहा है। दल बदल कर आए प्रतिपक्ष के नेता के नाम को दे कर भाजपा द्वारा पेच फसाया गया है। इस अवसर पर प्रखण्ड सचिव संजय ठाकुर, प्रखण्ड सह सचिव पूटून रावत, मीडिया प्रभारी शशी दुबे, संयुक्त सचिव अकबर अंसारी, सैलेश चौबे, उपाध्यक्ष वकील अंसारी, नेपाल साह सहित कई नेता मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play