मेराल : रविवार को मेराल पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब कारोबारियों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाई गई। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार के द्वारा पीएसआई अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर दुलदुलवा गांव में छापेमारी की गई। जिसमें अवैध रूप से चलाए जा रहे शराब भटियों को ध्वस्त किया गया। ध्वस्त किए गए भट्ठी से 80 किलो जावा महुआ तथा 30 लीटर तैयार शराब बरामद किया गया।
अवैध भठी के संचालक जितेंद्र कुमार गुप्ता पिता उदय कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त जितेंद्र कुमार के खिलाफ मेराल थाना कांड संख्या 317/20 धारा 290, 270, 272, 273 भा द वि 47 (ए) उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि मेराल थाना क्षेत्र को अवैध शराब मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।