बंशीधर नगर (गढ़वा) : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वाधान में रविवार को बस स्टैंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।
इससे पूर्व महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य लवली आनंद के नेतृत्व में पुतला के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर शव यात्रा निकाला गया। बस स्टैंड में पहुंचकर पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपाई बलात्कारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस्तीफा दो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हाय-हाय आदि नारे लगा रहे थे। लवली आनंद ने कहा कि जिस राज्य के मुखिया दुष्कर्म में संलिप्त हो उस राज्य की महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं, सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। दुष्कर्म जैसी घटना जब भी घटित होती है, तो सिर्फ महिला ही नहीं बल्कि हर पिता, पति और भाई का भी सर शर्म से झुक जाता है।
महिलाओं पर अत्याचार व शोषण पूरे समाज पर अत्याचार है।
मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य सह जिला परिषद सदस्या प्रियंका देवी, मंडल उपाध्यक्ष फुल कुमारी देवी, कुसुम देवी, अर्चना देवी, अनुसूचित मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास कुमार पांडेय, शहरी मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, जिला कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश गुप्ता, मुकेश चोबे, विधायक प्रतिनिधि लालमोहन यादव, अशोक सेठ, जितेंद्र चंद्रवंशी, सूरज गुप्ता, अकलू बैठा, रामलखन गुप्ता, लाला पासवान, बुच्चु प्रसाद, अभिषेक कुमार, शैलेंद्र शुक्ला, विनय पांडेय, संतोष रंजन, सतनारायण पांडेय, मो० नईम खलीफा, चंदू पासवान, विनोद पासवान, प्रशांत सिंह, अशोक सिंह, दिलीप चंद्रवंशी, नीरज कमलापुरी, अश्विनी कुमार आदि लोग उपस्थित थे।