कांडी : सर्दी का मौसम प्रारंभ होते ही कांडी बीडीओ सह सीओ जोहन टुडु के द्वारा प्रखंड के कुल 16 पंचायत में कंबल वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। बीडीओ सह सीओ जोहन टुडू के निर्देश पर प्रखंड के सभी 16 पंचायत के मुखिया ने कंबल का उठाव प्रखंड कार्यालय से कर लिया है। वहीं कई मुखिया ने कंबल का वितरण भी जरूरतमंदों के बीच प्रारंभ कर दिया है। इससे मौसम में आए अचानक के बदलाव के बढ़ी कनकनी में लोगों ने राहत की सांस मिले जिसके कारण वितरण का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।
1900 कंबलों का किया गया वितरण
बीडीओ सह सीओ जोहन टुडू ने जानकारी देते हुए बताया कि कांडी प्रखंड कार्यालय को कुल 1900 कंबल गरीबों के बीच वितरण के लिए आया हुआ था। जिसमें प्रखंड के सभी 16 पंचायत के मुखिया को प्रति पंचायत 110 कंबल के हिसाब से वितरण करने के लिए दे दिया गया है।