गढ़वा : पूर्वी जमशेदपुर विधायक सरयू राय गढ़वा पहुंचे। किसान कृषि बिल पर बोले कि अगर सरकार कृषि बिल बनाई और उसका विरोध हो रहा है तो उस बिल में सुधार करनी चाहिए। किसान लोग भी जो विरोध कर रहे है उनको सरकार के साथ बैठ कर बात कर लेनी चाहिए। ऐसे अनावश्यक विरोध करने से कोई फायदा नहीं है। झारखंड- बिहार के किसान और हरियाणा-महाराष्ट्र के किसान में बहुत अंतर है। हरियाणा के किसान ने जो कृषि क्षेत्र में पाया है, उससे झारखंड बिहार बहुत पीछे है। झारखंड के सरकार को यहाँ के किसान के बारे में सोचना चाहिए कि यहाँ के किसान अपना धान 10 रुपए बेचते हैं। सरकार को सोचने वाली बात है। उस स्थिति में नहीं है जो सरकार से माँग कर सकती है।