पलामू : पांकी अनुमंडल बनाने को लेकर 25 दिसंबर को पांकी वन विभाग कार्यालय के सामने समय 10 बजे बैठक का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में विभिन्न संगठन तथा सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। जमाल अंसारी के आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी गई।
पांकी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लाल सूरज ने कहा कि पांकी अनुमंडल बनाने को लेकर पांकी विधानसभा की जनता तय करेगी। 25 दिसंबर को ही एक कमिटी बनाई जाएगी इसमें पांकी, तरहसी, मनातू, पिपरा टाढ़ थाना के सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न राजनीतिक दल के लोग शामिल होंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान जमाल अंसारी, हाजी अकमल खान, निरंजन कुमार यादव, मोइन अंसारी, गुड्डू सिंह,कामाख्या नारायण सिंह, पंकज सिंह, बच्चु सिंह, काजिम खान, राकेश सिंह आदि लोग मौजूद थे।