भवनाथपुर (गढ़वा) : भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर झामुमो का चुनावी घोषणा पत्र में किसानों के प्रति जो वादा किया गया था, उनका वादा पूरा करने व सरकार के मंत्री का किसान के धान खरीद पर दिए बयान से किसानों में सरकार के प्रति असमंजस की स्थिति को अवगत कराया है।
मुख्य मंत्री को दिए पत्र में विधायक ने जिक्र किया है कि वर्तमान सरकार के द्वारा किसानों के धान खरीदी के लिए 24 जिला में से मात्र एक जिला में ही धान खरीदी की तैयारी चल रही है, बाकी के जिलों में अभी तक सरकारी महकमे के द्वारा कोई प्रयास नहीं किया गया है, जिससे किसान परेशान होकर बिचौलिया के हांथो धान बेचने को मजबूर हैं। जबकि सरकार के द्वारा चुनावी घोषणा में 25 रु धान खरीदने व 25 प्रतिशत अग्रिम भुगतान करने की बात थी।
Advertisement
वर्तमान में सरकार 15 नवम्बर से धान खरीदी करने का निर्णय लिया था परन्तु सरकार के ही मंत्री के द्वारा गिला धान नहीं खरीदी करने के आये बयान के बाद किसान असमंजस में हैं और आनन-फानन में अपनी जरूरत को देखते हुए बिचौलियों के हाथों धान बेचने को मजबूर हैं।किसानों की स्थिति को देखते हुए बाकी 23 जिलों में अविलम्ब धान क्रय खोलने की मांग किया है ।