whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28057574 readers visited
Loading...

Advertisement

महागठबंधन के घटक दलों ने भारत बंद का किया समर्थन

location_on गढ़वा access_time 07-Dec-20, 04:33 PM visibility 667
Share



महागठबंधन के घटक दलों ने भारत बंद का किया समर्थन


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय में महागठबंधन घटक दल के कांग्रेस, राजद, माले ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर 8 दिसंबर 2020 दिन मंगलवार को कृषि कानून के खिलाफ किसानों के पक्ष में भारत बंद के पक्ष में सड़क पर उतरने तथा दुकानदार भाइयों एवं वाहन मालिकों से बंद को समर्थन देने का अपील किया है। नेताओं ने कहा कि महागठबंधन दल के नेता कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतर कर बंद को सफल बनाने का काम करेंगे कथा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली केंद्र की भाजपा सरकार को पूरे देश से एकजुटता का संदेश देंगे। नेताओं ने बिंदुवार अपनी बातों को रखते हुए कहा कि अगर सरकार की नीयत साफ है तो मंडियों के बाहर होने वाली खरीद पर किसानों को एमएससी की गारंटी दिलवाने से क्यों इंकार कर रही है।
Advertisement
एमएसपी से कम खरीद पर प्रतिबंध लगाकर किसान को कम रेट देने वाली प्राइवेट एजेंसी पर कानूनी कार्रवाई की मांग को सरकार खारिश क्यों कर रही हैं। कोरोना काल के बीच इन तीनों कानून को लागू करने की मांग कहां से आई यह मांग किसने की किसानों या औद्योगिक घरानों ने। देश प्रदेश का किसान मांग कर रहे थे कि सरकार अपने वादे के मुताबिक स्वामीनाथन आयोग के सीटू फार्मूले के तहत एमएसपी दे लेकिन सरकार ठीक उसके उलट बिना एमएसपी प्रावधान के कानून लाई है आखिर इसके लिए किसने मांग की थी। प्राइवेट एजेंसियों को किसने रोका है किसान के फसल के ऊंचे रेट देने से। फिलहाल प्राइवेट एजेंसी मंडियों एमएसपी से नीचे बिक रही धान, गेहूं, मक्का, बाजरा, दलहन तथा तिलहन फसलों को एमएसपी या एमएसपी से ज्यादा रेट पर क्यों नहीं दे रही हैं।
Advertisement
उस स्टेट का नाम बताया जाए जहां पर हरियाणा, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ का किसान अपनी धान, गेहूं, चावल, गन्ना, कपास, सरसों, बाजरा, मक्का आदि फसलों का दाम उनके राज्यों से भी ज्यादा रेट पर बेचा जा सकें। केंद्र सरकार बताए जमाखोरी पर प्रतिबंध हटाने से फायदा किसको होगा? किसान को या उपभोक्ता को या जमाखोरों को। अगर सरकार, सरकारी खरीद को बनाए रखने का दावा कर रही है तो उसने इस साल सरकारी एजेंसी FCI के खरीद की बजट को कम क्यों कर दिया? वह भी आश्वासन क्यों नहीं दे रही कि भविष्य में बजट और कम नहीं किया जाएगा। जिस तरह से सरकार, सरकारी खरीद से हाथ खींच रही है क्या इससे भविष्य में गरीबों के लिए जारी पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम समाप्त होने का खतरा नहीं है।
Advertisement
अगर कैन सरकार किसान विरोधी तीनों बिल तत्काल वापस नहीं लेती है तो किसानों के साथ सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन किया जाएगा इसका जिम्मेदार केंद्र सरकार स्वयं होगी। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान, सचिव मनोज ठाकुर, प्रवक्ता धीरज दुबे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष जमरूद्दीन अंसारी, माले के जिला सचिव कालीचरण मेहता एवं कांग्रेस के गढ़वा विधानसभा प्रभारी सत्यनारायण यादव मौजूद थे। भवनाथपुर (गढ़वा) : 8 दिसम्बर को होने वाले भारत बन्द की सफलता के लिए भवनाथपुर झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष चन्दन कुमार ठाकुर ने झामुमो प्रखण्ड कमिटी के कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को बैठक किया गया।
Advertisement
प्रखण्ड अध्यक्ष चन्दन कुमार ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को बताया कि केन्द्र सरकार किसानों को पूंजीपतियों के हवाले करना चाहती है। किसानों के आन्दोलन के बाद भी केन्द्र की सरकार सोई हुई है। केन्द्र सरकार को किसानों की चिन्ता नहीं है। झामुमो केन्द्रीय कमिटी के आवाहन पर झामुमो भवनाथपुर प्रखण्ड कमिटी के कार्यकर्ता प्रखण्ड के सड़कों पर उतर कर कल भारत बंद को सफल करेगे। इस अवसर पर झामुमो प्रखण्ड प्रभारी सुरेश गुप्ता, प्रखण्ड सचिव संजय ठाकुर, संयुक्त सचिव पुटून राउत, मीडिया प्रभारी शशि दुबे, उपाध्यक्ष वकील अंसारी, संयुक्त सचिव अकबर अंसारी, पंकज बिहारी, आनंद पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play