whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28058015 readers visited
Loading...

Advertisement

पूण्य तिथि पर याद किए गए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर

location_on मेराल। खरौंधी access_time 06-Dec-20, 06:56 PM visibility 667
Share



पूण्य तिथि पर याद किए गए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर


नूतन टीवी check_circle
संवाददाता



मेराल। खरौंधी : बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 64 वाँ परीनिवारण दिवस के अवसर पर रविवार को मेराल के गुरु आश्रम संगवरिया गांव स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्वलित एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड बामसेफ के स्टेट कोऑर्डिनेटर रघुराई राम ने किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए श्री रघुराई ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान के माध्यम से सामाजिक आर्थिक संस्कृतिक गैर बराबरी को मिटाकर समतामूलक समाज व्यवस्था का निर्माण किया जो उनके आदर्शों पर चलकर उनके विचारों को आत्ममंथन करने की जरूरत है। उन्होंने दबे कुचले शोषित परिवारों के लिए हमेशा उनके हक और अधिकार के लिए लड़ते रहे और उनके बीच रहकर लोगों की अपने अधिकार को समझने के लिए जागरूक किया संविधान निर्माता भारत रत्न विश्व विभूति डॉक्टर अंबेडकर केवल एक जाति वर्ग के नहीं बल्कि पूरे मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत है।
Advertisement
उन्होंने संविधान के माध्यम से सभी को जीने का समान अधिकार दिलाया उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक बुराइयों जैसे छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ संघर्ष में लगा दिया। आज उन्हीं की याद में मेराल प्रखंड के कई स्थानों पर बाबा साहब को 64 वें पुण्यतिथि के रूप में याद किए गए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर शिक्षक भरदुल राम, संजय राम, मदन राम, उमेश राम, गणेश कुमार, नारद राम, अखिलेश राम, वीरेंद्र कुमार, रोहित कुमार, भारती जी आदि उपस्थित थे। खरौंधी : प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार के प्रांगण में रविवार को भारत रत्न बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की 64 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। महापरिनिर्वाण दिवस के रुप में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
Advertisement
प्रखंड के कई स्थानों पर समारोह आयोजित कर लोगों ने बाबा साहेब को याद किया और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।  मौकेे पर विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास ने कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न, विश्व विभूति डा अंबेडकर केवल एक जाति वर्ग के नहीं बल्कि पूरे मानव जाति के लिये प्रेरणा श्रोत हैं। उन्होंने लोगों से उनके बताये मार्ग पर चलने की अपील की।  खरौंधी पंचायत के मुखिया उपेंद्र कुमार राम ने कहा कि बाबा साहेब ने सदैव जाति-पाति से ऊपर उठकर देशहित में निर्णय लिया और सभी को जीने का समान अधिकार दिलाने के लिये संघर्ष करते रहे। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक बुराईयों जैसे छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ संघर्ष में लगा दिया।
Advertisement
वहीं वे गरीब, दलितों और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे।  शिक्षक अमरेश कुमार राम ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आजाद भारत के पहले विधि एवं न्याय मंत्री बने थे। उन्होंने कहा कि अंबेडकर ही भारतीय संविधान के जनक हैं।  मौके पर बुद्धनाथ गुप्ता, कलामुद्दीन अंसारी, डॉक्टर माही, सुनील रोशन, गुलाबचंद पासवान, नसीहत अली, अमीनुद्दीन अंसारी, सुदामा राम, मुमताज मियाँ, जगदीश यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play