whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167957 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

43 लीटर अवैध शराब के साथ चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

location_on श्री बंशीधर नगर access_time 09-Nov-20, 05:17 PM visibility 671
Share



43 लीटर अवैध शराब के साथ चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर : अवैध महुआ शराब निर्माण व बिक्री को लेकर पुलिस काफी सख्ती बरत रही है। अवैध महुआ शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे के निर्देश पर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। रविवार की देर शाम अवैध महुआ शराब निर्माण व बिक्री की गुप्त सूचना पर पुलिस ने पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह व थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद के नेतृत्व में हलिवंता गांव के हरिजन टोला में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब बनाते चार लोगों को 43 लीटर अवैध महुआ शराब, जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण के साथ धर दबोचा। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि हलिवंता गांव के हरिजन टोला में अवैध महुआ शराब बनाने व बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली।
Advertisement
सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस बल के साथ हलिवंता गांव के विभिन्न घरों में छापेमारी किया गया। इस दौरान विजय राम, अरुण कुमार, रामलगन राम व मोतीचंद राम को अवैध महुआ शराब बनाते हुए मौके से ही गिरफ्तार किया गया। विजय राम के घर से 13 लीटर, अरुण कुमार के घर से 11 लीटर, रामलगन राम के घर से 9 लीटर व मोतीचंद राम के घर से 10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ थाना कांड संख्या 214/20 धारा 272, 273, 290 भादवि व 47 (ए) उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर चारो आरोपितों को सोमवार को जेल भेज दिया गया। छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद, परि०पु०अ०नि० सुभाष कुमार यादव, परि०पुुु०अ०नि० अजीत कुमार सोनी, महिला हवलदार अमोला देवी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play