भवनाथपुर (गढवा) : थाना के द्वार बुधवार को वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर भवनाथपुर थाना प्रभारी सीबी सिंह ने छापामारी कर अवैध शराब बनाने के उपकरण सहित 40 कीलो महुआ जावा 15 ली. देसी महुवा शराब के साथ चेरवाडीह निवासी धनंजय चेरो को गिरफ्तार किया है, जबकि आधा दर्जन घरों में जावा महुवा नष्ट करते हुए शराब भट्ठी को ध्वस्त किया है।
थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि अरसली दक्षिणी के चेरवाडीह में अवैध रूप से शराब चुलाई की खबरें आ रही थी। सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर उक्त गाँव में छापामारी की गयी, जहां धनंजय चेरो के घर से उपकरण सहित 15 लीटर शराब व 40 किलो जावा महुवा को नष्ट किया गया। जबकि थाना प्रभारी ने अवैध शराब बनाने वाले अन्य लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे इस धंधे को छोडकर कोई दुसरा स्वरोजगार तलाश ले नहीं तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
छापामारी दल में थाना के एसआई अनुज कुमार सहित सुरक्षा बल शामिल थे।