कांडी : गढ़वा जिले के प्रशासनिक अव्यवस्था को लेकर दृष्टियूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर झारखंड पुलिस महानिदेशक से मिलकर जिले के साथ साथ कांडी प्रखंड में हो रही समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने आग्रह भी किया कि कांडी प्रखंड में दिन - प्रतिदिन आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं जिससे प्रखंड के लोग सुरक्षित नही महसूस कर रहे हैं। अतः मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही की जाए। वहीं शशांक ने डुमरसोता गांव के चार मजदूरों की मौत के मामले की भी चर्चा किया तथा इसके साथ साथ लमारी कला गांव में युवक पर चले गोली और प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सतेंद्र पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय को दी गई धमकी की भी जिक्र किया कि कांडी प्रखंड में दिन प्रतिदिन आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोग काफी भयभीत हैं।
अतः कांडी थाना में एक पीसीआर वैन की शुरुआत की जाए ताकि गश्तीदल बढ़े जिससे अपराधियों का मनोबल टूट जाये।
उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए डीजीपी ने शशांक शेखर को आश्वासन दिया कि कांडी प्रखंड में एक पीसीआर रूम चालू किया जाएगा ताकि पूरी रात पीसीआर वैन के माध्यम से गश्ती किया जाएगा। जिस संबंध में गढ़वा एसपी को तुरंत निर्देशित किया की मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जाए।