कांडी : ममता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आया है। कांडी थाना क्षेत्र के सरकोनी पंचायत अंतर्गत सतबहिनी झरना तीर्थ से लगभग एक किलोमीटर दूर द्वारपाल बाबा नामक स्थान के बगल में अरहर के खेत में एक नवजात बच्ची फेंकी हुई मिली है। घटना मंगलवार की लगभग साढ़े पांच बजे की है।
बगल में खेत की सिंचाई कर रहे डेमा गांव के राम प्रसाद, दिलीप यादव व गुड्डू यादव ने सबसे पहले खेत में से बच्ची के रोने की आवाज सुनी। जिसके बाद उन सभी ने अरहर के खेत मे जाकर देखा तो वहां पर एक नवजात बच्ची को रोते हुए पाया।जिसके बाद सभी ने पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरुण सिंह को फोन से सूचना दिया। सूचना पाकर उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर बच्ची को उठा कर गोद में उठा लिया।
लोगों ने बच्ची को देखने के बाद बोला कि बच्ची एक दो दिन की है। बच्ची एक हरा रंग के चेकदार गमछी पर सुलाया हुई था। वह ठंड से कांप रही थी। मुखिया प्रतिनिधि अरुण सिंह ने बताया कि मैं इस घटना की सूचना थाना प्रभारी को दे दिया हूँ।उन्होंने उक्त बच्ची को इलाज के लिए लेकर सेमौरा डॉक्टर के पास चले गए। उसी समय उक्त बच्ची को गोद लेने वाले दो व्यक्ति सामने आ गए। सबसे पहले उक्त बच्ची को समुचित इलाज जरूरी है।