श्री बंशीधर नगर : प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा नेताओं ने मंगलवार को मजदूरों के बीच श्रम कानून से सम्बंधित पर्चे बांटकर मजदूरों को श्रम कानून की जानकारी दिया।
भाजपा के जिला महामंत्री विकास स्वदेशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश मे व्यापक श्रम सुधारो के लिए कदम बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक श्रम सुधारो से देश के श्रमिकों के हितों की सुरक्षा होगी वहीँ उन्हें कई और अधिकार प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि इससे उधोग धंधों व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के अवसरों में भारी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि नए श्रम कानूनों में संगठित, असंगठित तथा स्वनियोजित कामगारों के लिए न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के अवसर आदि का प्रावधान किया गया है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के लिए कार्य कर रही है। यह कानून सरकार ने मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाया है। उन्होंने कहा कि नई श्रम संहिता सभी के लिए न्यूनतम वेतन और समय पर भुगतान सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि इस संहिता में मजदूरों के पेशागत सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखा गया है।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि शहरी अशोक सेठ, भाजपा मण्डल अध्यक्ष कुमार कनिष्क सहित बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे।