गढ़वा : जिला कांग्रेस कार्यालय अशोक विहार में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी का पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई।
दोनों नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई साथ ही रंका मोड़ इंदिरा पार्क में श्रीमती गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा धरना एवं सत्याग्रह का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामवृक्ष यादव, गढ़वा विधानसभा प्रभारी सत्य नारायण यादव, पूर्व विधानसभा प्रभारी राजेश चौबे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उदय नारायण तिवारी, श्याम बिहारी राम, जिनाहूंउद्दीन खान, कामगार सेल के जिला अध्यक्ष उमेश त्रिपाठी, प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र चौबे, प्रदीप चौबे, अनिकेत कुमार, संजय राम, विजय कुमार, भोलाराम, इंद्रदेव बैठा सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।