मेराल : मेराल प्रखंड के विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक की गई।
बैठक में मुख्य रूप से प्रतिबंधित पशुधन की निर्मम हत्या को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। भाजपा को लोगों का कहना है कि प्रशासन के नाक के नीचे इस तरह का अपराध हो रहा है जो चिंताजनक है।
बैठक उपस्थित भाजपा नेताओं ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही निर्णय लिया कि अगर उक्त मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपा के लोग क्रमबद्ध आंदोलन करने को विवश होंगे। इस मौके पर प्रखंड की अन्य समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में उतरी मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा तथा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र कुमार द्विवेदी संजय भगत, रुपु महतो, अमित कुमार, राजेश कुमार, शिव शंकर राम, कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।