कांडी : प्रखंड क्षेत्र के मझिगावां गांव के असनाखॉड़ टोले के अखिलेश राम की इकलौती 18 वर्षीय पुत्री रूबी कुमारी को 20 अक्टूबर को करैत सांप ने रात्रि में सोने के दौरान बिस्तर पर चढ़कर काट लिया था। परिजन रूबी को ईलाज हेतु सदर अस्पताल गढ़वा ले गए जहां उसे भर्ती कराया गया। पर उसकी स्वास्थ्य में कोई सुधार नही होने के बाद उसकी बिगड़ती हालत देखकर उसे तुमागड़ा रेफर किया गया। वहां भी उसकी हालत बिगड़ती ही जा रही थी। पर 4 दिनों के बाद स्थिति नही में कोई सुधार नही होने पर डॉक्टरों ने राँची रिफर किया, पर रांची में इलाज के दौरान मंगलवार की रात्रि 10 बजे रूबी का मौत हो गया।
मृत्यु की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। उसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होते ही शव को परिजन को दिया गया।
शव को पैतृक गांव पर बुधवार की रात्रि में लाया गया और गुरुवार की सुबह अंतिम संस्कार किया गया।

अखिलेश राम कहते हैं, मेरी स्थिति बहुत ही नाजुक है। मैंने किसी तरह से अपने गांवों में कर्ज लेकर अपनी पुत्री का इलाजे कराया था। अब पुत्री भी चली गई। मैं जिससे कर्ज लिया हूं, उसे कैसे वापस करूंगा यह चिंता खाये जा रही है।