बंशीधर नगर (गढ़वा) : थाना क्षेत्र के पाल्हे कला गांव निवासी महेश राम बुधवार को अपने मकान के छत से गिरकर घायल हो गए। परिजनों द्वारा तत्काल इलाज के लिए महेश को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार महेश छत से लकड़ी उतार रहे थे। इसी दरमियान छत से नीचे गिरकर घायल हो गए।