whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26478888
Loading...


रमना के बीडीओ पंचायत समिति के सदस्य एक दूसरे पर हाथ चलाने व गाली गलौज करने का लगाया आरोप

location_on रमना access_time 09-Oct-20, 06:31 PM visibility 662
Share



रमना के बीडीओ पंचायत समिति के सदस्य एक दूसरे पर हाथ चलाने व गाली गलौज करने का लगाया आरोप


नीरज पाठक check_circle
संवाददाता



रमना (गढ़वा) : बीडीओ हुलास महतो के साथ कार्यालय कक्ष में विकास योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान सिलीदाग पंचायत की पंचायत समिति सदस्य संध्या कुमारी के द्वारा मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार की दोपहर एक बजे की है। जानकारी देते हुए हुलास महतो ने बताया कि वे अपने कार्यालय कक्ष में बैठकर विकास योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा के साथ सरकारी कार्यो का निष्पादन कर रहे थे। इसी बीच सिलीदाग पंचायत की पंचायत समिति सदस्य संध्या कुमारी दो-तीन महिलाओं के साथ उनके कार्यालय में आकर आवास एवं शौचालय नहीं मिलने की शिकायत की। जिस पर वे उन महिलाओं की समस्याओं को बारी-बारी से सुनने के बाद समस्याओं के निदान के लिए पीएमएवाई की प्रखण्ड समन्यवयक को बुलाया।
इसी बीच संध्या कुमारी कार्यालय में ही बैठे जेई रणजीत वर्मा को गाली-गलौज करने लगी। जब मेरे द्वारा मना किया जाने लगा तो संध्या आग-बबूला हो गयी और हाथ चला दिया। इतना ही नहीं टेबल पर रखे सेनेटाइजर का बोतल चलाकर उन्हें मारने का प्रयास किया। साथ ही सरकारी कार्य मे बाधा भी उत्पन्न किया तथा हंगामा करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगी। इस बीच कार्यालय में मौजूद कर्मियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। बीडीओ ने बताया कि इस मामले की सूचना पुलिस के अलावे वरीय अधिकारियों को भी दी जायेगी। वहीं बीडीसी संध्या कुमारी ने बताया कि उनके पंचायत के कई महिलाओं का अतिवृष्टि के कारण घर धराशायी हो गया है। साथ ही मकान के मलबा के नीचे खाद्य सामग्रियों के दब जाने से उनके समक्ष रहने और खाने की समस्या उत्पन्न हो गयी है।
कई बार आवेदन देने के बावजूद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह पीड़ित महिलाओं को लेकर प्रखण्ड कार्यालय पहुंची। इस बीच उन्हें देखते ही बीडीओ भड़क गये और बाहर जाने को कहने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा कि वह एक जन प्रतिनिधि और इस नाते जनता की समस्याओं का निदान करना उनका दायित्व है। तो बीडीओ आपे से बाहर हो गये और उन पर हाथ चला दिया। इस सम्बंध में थानेदार रणविजय सिंह ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नही की है। आवेदन प्राप्त होने के बाद जांचोपरान्त विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play