बंशीधर नगर : केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने धुरकी मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया। शोक सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय समिति सदस्य सूर्यदेव मेहता ने कहा कि रामविलास पासवान को भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता से काफी लगाव था। उनके आकस्मिक निधन से हम सभी मर्माहत है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से देश ने एक योग्य, कर्मठ नेता खो दिया है। केंद्रीय समिति सदस्य निर्मल पासवान ने कहा की रामविलास पासवान के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। शोक सभा में उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया।
शोक सभा में जिला सह सचिव देवेंद्र चौबे, विनय कुमार ठाकुर, आशीष कुमार, श्रीकांत राम, भगवान राम, श्याम राम, उपेंद्र कुमार गुप्ता, ब्रजेश कुशवाहा, राम जी चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। शोक सभा की अध्यक्षता झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अजय राम ने किया।