गढ़वा : सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों, छात्र-छात्राओं तथा एनएसएस के स्वयंसेवकों को कोविड-19 आपदा से संबंधित बचाव व जागरुकता संबंधी प्रतिज्ञा दिलायी गयी।
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश सिन्हा, प्रो. बिरेन्द्र पाण्डेय, प्रो. विवेकानंद उपाध्याय, प्रो. अर्जुन प्रसाद, प्रो. उमेश सहाय, प्रो. केबी अंसारी, प्रो. अरविन्द गुप्ता, प्रो. सत्यदेव पाण्डेय, प्रो. धीरेन्द्र मिश्रा समेंत एनएसएस के स्वयंसेवक व छात्र उपस्थित थे। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. द्विवेदी ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए सर्तकता आवश्यक है।
हमें कोविड के आपदा से बचने के लिए बचाव के निर्देशों का अक्षरसः पालन करना होगा। दो गज की दुरी, मास्क का उपयोग तथा समय-समय पर साबुन से हाथ धोना अति आवश्यक है। इसके लिए एनएसएस के स्वयंसेवक तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं इस बात को लेकर लोगों को जागरुक भी करें।
मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. सिन्हा ने कोविड के घातक विषाणु के प्रसार को रोकने संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने की प्रतिज्ञा दिलायी।