बंशीधर नगर : थाना में थाना प्रभारी के रूप में लाल बिहारी प्रसाद ने शुक्रवार को योगदान दिया। उन्होंने कहा कि भयमुक्त प्रशासन देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित कर जनता की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करेंगे। थाना को आदर्श बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यवहार ही सबसे बड़ी कुंजी है, इसे सभी लोग बनाकर रखें।