गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी के गढ़वा जिला उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया है कि गढ़वा जिला प्रशासन के नाक के नीचे प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध बालू विभिन्न नदी से 3000 से 4000 रुपए बिन चालान का बिक रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य खनन विभाग के अधिकारी की मिलीभगत से चल रहा है। जिससे प्रतिदिन लाखों रुपए की सरकार के राजस्व की हानि हो रही है और जिला प्रशासन मौन बैठा हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले तो रात से लेकर 5 बजे भोर तक अवैध बालू बेचा जाता था लेकिन अब खनन और पुलिस के सांठ गाँठ से दिन भर ट्रैक्टर से बालू विभिन्न जगह जा रहा है।