whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28056048 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

नहीं मिला पेंशन, भीक्षाटन कर खुद व बच्चे को पालने को मजबूर है विधवा दुलारी

location_on बिशुनपुरा access_time 08-Oct-20, 08:22 PM visibility 669
Share



नहीं मिला पेंशन, भीक्षाटन कर खुद व बच्चे को पालने को मजबूर है विधवा दुलारी


रितेश दुबे check_circle
संवाददाता



बिशुनपुरा : सरकार गरीब व विधवा, असहाय महिलाओ को पेंशन, राशन, पक्का मकान का लाभ देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और भूख से मौत को रोकने का लाख दावा करे, लेकिन धरातल पर जो तस्वीर है, वह सरकारी दावे की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है। आजादी के 73 वर्ष बीत जाने के बाद भी लोगों को भर पेट भोजन, रहने का छत नसीब नहीं हो पा रहा है। निष्ठुर लोकत्रत और लापरवाह प्रतिनिधि होने का खामियाजा विधवा महिलाएं आज भी भुगत रही हैं। उनकी जिंदगी फटेहाली के साथ भीख के सहारे कट रही है। ऐसा ही मामला बिशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत अमहर खास पंचायत के वार्ड नम्बर 10 की निवासी दुलारी कुंवर (उम्र 52 वर्ष) पति स्वर्गीय बैजनाथ राम एवं एक पुत्र गौतम कुमार उम्र 5 वर्ष इन दोनों की जिंदगी आज भी पड़ोसी के सहयोग से और भीख मांग कर कट रही है।
Advertisement
इस विधवा महिला को आवास की बात तो दूर विधवा पेंशन, पारिवारिक लाभ एवं अन्य बुनियादी सुविधा नहीं मिला है। विधवा महिला अपने पति के गुजर जाने के बाद किसी तरह एक छप्पर के नीचे दिन काट रही है। विधवा महिला दुलारी कुँवर ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि मेरे पति राजस्थान में प्लांट में काम करते थे, काम करते करते उनकी तबियत अचानक खराब होने के बाद घर आने के क्रम में ही मौत हो गई थी। मेरे पति के गुजरने के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी जनप्रतिनिधि या पदाधिकारी भी कोई सुध तक लेने नहीं आये। जिसके बाद अपनी फरियाद लेकर पंचायत सचिवालय, प्रखंड कार्यालय एवं जिला स्तरीय जनता दरबार में आवेदन दिए थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर पिछले एक वर्षो से दर दर की ठोकरे खा रही हूँ।
Advertisement
उन्होंने बताया कि मैं एक अनुसूचित जाति की हूं। वहीं विधवा महिला दुलारी कुँवर ने प्रखंड पदाधिकारियों से थक हार कर जिला के बाल कल्याण समिति सीडब्लूसी गढ़वा में आवेदन देकर अपनी सारी दुखड़ा सुनाई। जिसके बाद बाल कल्याण समिति सीडब्लूसी गढ़वा द्वारा बिशुनपुरा बीडीओ को पत्र के माध्यम से विधवा महिला को आवास, पेंशन, परिवारिक लाभ, उचित राशन सहित अन्य सरकारी लाभ देने का निर्देशित किया गया है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play