गढ़वा : गढ़वा प्रखंड क्षेत्र के कोरवाडीह पंचायत के गरही टोला में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुमुद झा ने निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि गरही टोला में अभी भी आने जाने के लिए रास्ता नहीं है। टोला में 100 परिवार रहते हैं। मिट्टी मोरम रोड 500 मीटर का निर्माण मनरेगा और 15 वें वित्त आयोग होगा। अभिश्रव का भुगतान 15 वें से होगा। बीडीओ श्री झा बैगन की खेती कर रहे किसानों से भी खेत में जा कर लोगों से मिले और उनका हाल चाल जाना और उन्हें सरकार के द्वारा चलाए जा रहे, दीदी बाड़ी योजना से जोड़ने का निर्देश दिया गया। उन्होंने ने ग्रामीणों से राशन मिलने के विषय मे भी पूछताछ की।

इस दौरान बीडीओ द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे पढ़ते हैं कि नहीं इसका भी निरीक्षण किया गया और आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ रहे बच्चों से बीडीओ ने अपना नाम लिखने के बोला।
इस दौरान बच्ची ने अपना सही नाम लिखा, जिससे बीडीओ ने उसे पुरस्कृत करते हुए 500 रू कापी कलम खरीदने के लिए दिया।