whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28056871 readers visited
Loading...

Advertisement

उपायुक्त ने सीडीपीओ को दिया गर्भवती महिलाओं का नियमित हेल्थ चेकअप कराने का निर्देश

location_on गढ़वा access_time 08-Oct-20, 06:39 PM visibility 671
Share



उपायुक्त ने सीडीपीओ को दिया गर्भवती महिलाओं का नियमित हेल्थ चेकअप कराने का निर्देश


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित जिला स्तरीय बैठक उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय के सभा कक्ष में संपन्न हुई। इस दौरान उपायुक्त राजेश कुमार पाठक के द्वारा सभी जिला बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। समीक्षा के क्रम में अपनी-अपनी आंगनबाड़ी क्षेत्र में सभी गर्भवती माताओं एवं धात्री माताओं की सूची तैयार कर गर्भवती माताओं को हेल्थ चेक कराने एवं आवश्यकता अनुसार प्रतिदिन आंगनवाड़ी सेंटर में गर्भवती महिलाओं को हेल्थ जांच कराए जाने को कहा गया। उपायुक्त ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से बताया कि आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका को डोर टू डोर विजिट कर गर्भवती माताओं, धात्री महिलाओं का पता लगा कर उनका जल्द से जल्द मेडिकल जांच कराएं एवं उनसे जुड़ी जितने भी हेल्थ यीशु हैं।
Advertisement
उनकी समीक्षा कर कैल्शियम की गोली, होमो ग्लोबिन की जांच, टिटनस, आयरन की गोली अन्य स्वास्थ्य संबंधी दवाओं को उपलब्ध कराएं तथा कितनी महिलाओं की जांच की गई है, इनकी संख्या 15.10. 2020 के बैठक में इसे उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए एवं इसका विशेष ध्यान रखें कोई भी ग्रामीण महिलाएं इस लाभ से छूटने ना पाए। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस कार्य हेतु निर्देश दिया जिला बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का इस कार्य में सहयोग करें। इस बैठक के दौरान महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा करते हुए उप विकास आयुक्त एस एन उपाध्याय ने बताया कि सभी उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी को सोशल ऑडिट टीम द्वारा अगस्त माह में तीस हजार डिमांड मजदूरों को काम देने हेतु दिया गया था।
Advertisement
जिसके विरुद्ध बीस हजार मजदूरों को काम उपलब्ध कराया गया। तथा सितंबर माह में 9600 डिमांड मजदूरों को कार्य देना था। उसी के उपरांत 2100 लोगों को काम मुहैया कराया गया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए सभी उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी से अपने अपने प्रखंड के विकास हेतु एवं जितने भी टारगेट दिए गए हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरे करने के निर्देश के साथ विशेष पूर्वक ध्यान देने की बात कही। उन्होंने मानव दिवस सृजन में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को 18 सितंबर से 22 अक्टूबर तक चल रहे अभियान में दिए गए लक्ष्य के विरूद्ध में प्रखंड बरडीहा, बिशुनपुरा, धुरकी की न्यूनतम प्रगति होने पर उन्हें विशेष निर्देश देते हुए अपने अपने प्रखंडों के पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक की समीक्षा एवं जायजा लेने की बात कही।
Advertisement
तथा कार्य में प्रगतिशील रहने की बात भी दोहराई गई। साथ ही समीक्षा के उपरांत कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन जिला को उपलब्ध कराने को कहा गया। बताते चलें कि उप विकास आयुक्त ने सभी लंबित योजनाओं को अभियान के दौरान अधिक से अधिक पूर्ण कराए जाने को कहा। पूर्ण कराने में सबसे खराब स्थिति की जायजा लेते हुए बरडीहा, बरगढ़ ,डंडा, डंडई, रमना, सगमा प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी को समीक्षा कर योजनाओं को यथासंभव शीघ्र पूर्ण कराए जाने को कहा गया। इसके अतिरिक्त डोभा, तालाब को भी पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि अभिसरण के तहत निर्माण हो रहे शॉक पीट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वर्मी कंपोस्ट योजनाओं को अधिक से अधिक संख्या में लेकर इसे पूर्ण कराएं एवं सभी बीडीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि मनरेगा के तहत श्रमिकों का रिजेक्ट हुए खातों का सत्यापन कर 1 सप्ताह के अंदर इसे भुगतान कराये जाने की बात कही।
Advertisement
वही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लक्ष्य के विरुद्ध लंबित रजिस्ट्रेशन पूर्ण कराए जाने एवं रजिस्ट्रेशन हुए आवासों का जियो टैग कराए जाने की बात के साथ-साथ सैंक्शन आवास के विरूद्ध पहला किस्त देते हुए इसे ना लंबित रखने का भी निर्देश दिया उक्त बैठक में उपायुक्त राजेश कुमार पाठक के अलावे उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कमल कुमार सिंह, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिले के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अन्य शामिल थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play