whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218263
Loading...


अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने मंत्री बादल पत्रलेख को किया सम्मानित

location_on गढ़वा access_time 03-Oct-20, 05:56 PM visibility 679
Share



अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने मंत्री बादल पत्रलेख को किया सम्मानित


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा गढ़वा जिला इकाई के द्वारा झारखंड सरकार के कृषि ,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख जी को अभिनंदन पत्र, अंग वस्त्र, श्रीरामचरितमानस और एक शंख प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर सम्मानित होने वाले मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि यह सम्मान एक ऐसे संगठन के द्वारा प्रदान किया जा रहा है जिसका अंग होने पर सभी को गर्व की अनुभूति होती है।भगवान परशुराम का व्यक्तित्व , उनके कृत्य और यशस्वी जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय एवं वंदनीय है। मैं सदैव प्रयास करता रहूँगा कि हमारे किसी भी कृत्य से किसी को भी किसी भी प्रकार का कष्ट ना हो। भगवान परशुराम की संतति होने के नाते मैं सदैव धर्म के मार्ग पर चलते हुए अपने कार्यों का निष्पादन पूरी निष्ठा के साथ करूँगा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा गढ़वा जिला इकाई के पदाधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि अपने समाज की यह खासियत रही है कि वह सदा से सभी को सन्मार्ग दिखाने में अपनी भूमिका निभाता रहा है। भगवान परशुराम के हम उपासक और उनके वंशज हैं। हम सदैव सर्वे भवंतु सुखिनः और वसुधैव कुटुंबकम का भाव अपने हृदय में रखते हैं। उसी के अनुरूप आचरण करके इस जगत को सुंदरतम बनाने का सदा प्रयत्न करते रहते हैं। हमारे झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख जी भगवान परशुराम की संतति हैं। इसलिए उन्हें सम्मानित कर हम उनसे यह अपेक्षा रखते हैं कि उनके कृत्यों से झारखंड प्रदेश तो कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करेगा ही साथ ही साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी उनके यश रूपी प्रकाश का प्रसारण हो ऐसी हम कामना करते हैं।
इस अवसर पर श्याम नारायण पांडेय, अखिलेश कुमार दुबे, शंभू त्रिपाठी ,नीरज श्रीधर आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play