whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28056892 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

भाजपाइयों ने जयंती पर याद किया पं दीनदयाल उपाध्याय को

location_on भंडरिया। बंशीधर नगर। रमना। बड़गढ़ access_time 25-Sep-20, 07:15 PM visibility 670
Share



भाजपाइयों ने जयंती पर याद किया पं दीनदयाल उपाध्याय को


नूतन टीवी check_circle
टीम



भंडरिया। बंशीधर नगर। रमना। बड़गढ़ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के मौके पर भंडरिया भाजपा कार्यालय में तथा अपने आवास पर भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। भंडरिया प्रखंड कार्यालय में आयोजित जयंती समारोह में श्री केसरी के अलावा राजेश्वर ठाकुर, जिला कार्यसमिति सदस्य रूप निरंजन सिंहा जी, आईटी सेल जिला संयोजक सुशील कुमार सिन्हा जी, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता महेन्द्र गोस्वामी, निरंजन जयसवाल, राजेश वर्मा, विनय जयसवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य भुषण सिंह, दिलीप तमौली, सोपन सिंह सहित अन्य प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। जबकि बंशीधर नगर में भारतीय जनता पार्टी शहरी मंडल तथा ग्रामीण मंडल के तत्वाधान शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।
Advertisement
कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया कार्यक्रम की अध्यक्षता शहरी विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ ने किया। कार्यक्रम में विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज हम अपने महापुरुषों जयंती मानकर गोरवांतित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी आवाज़ को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी स्वयं निभाना होगा। उन्होंने कहा कि पंडित जी अपने जीवन को आम जनों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। मौके पर शहरी मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास पांडे,मुकेश चौबे, अभिषेक चौबे, ललमोहन यादव, अभय सोनी, प्रकाश चंद्र शेट्टी, ओम प्रकाश गुप्ता,अनिल गुप्ता, राहुल पाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisement
जबकि रमना भारतीय जनता पार्टी रमना मंडल इकाई द्वारा शुक्रवार को श्री सीताराम मानस मंदिर के प्रांगण मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई|मंडल अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए उनके जीवनी, भाजपा एवं राष्ट्रीयता से संबंधित उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रिका प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह ने बिचार प्रकट किया। इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह, सतेंद्र पाठक, हेमंत पाठक, सुमन गुप्ता, रविशंकर मिश्र,शंकर चंद्रवंशी, संजय ठाकुर, अमित प्रकाश, प्रभात कुमार, शशिकांत यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement
वहीं बड़गढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी के बड़गड़ मंडल इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को पंडीत दिनदयाल उपाध्याय जी का जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गढ़वा जिला मंत्री प्रभारी ठाकुर प्रसाद महतो एवं मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय ज्ञान ज्योति स्कूल प्रांगण में आयोजित जयंती समारोह कार्यक्रम के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके ठाकुर प्रसाद बड़गड़ भाजपा मंडल इकाई के पूर्व अध्यक्ष रमेश गुप्ता, रामानन्द यादव, रामचंद्र सिंह, ओम प्रकाश, संतोष प्रसाद, ईश्वरी प्रसाद, रंजीत जयसवाल, रवि सोनी, अखिलेश पांडेय, विकास कुमार, प्रकाश सोनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play