गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला प्रवक्ता धीरज दुबे ने सहायक पुलिस कर्मियों के हड़ताल खत्म होने पर खुशी जाहिर किया है। उन्होंने इस बेहतरीन पहल के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं मंत्री मिथिलेश ठाकुर को धन्यवाद किया।
श्री दुबे ने कहा कि सहायक पुलिस मामले में मंत्री मिथिलेश ठाकुर की पहल काफी सराहनीय रही। मंत्री की सक्रियता एवं संवेदनशीलता से जनता का भरोसा उनपर लगातार बढ़ रहा है। वह हड़ताल के प्रथम दिन से ही सहायक पुलिस कर्मियों को लेकर चिंतित थे परंतु पूर्व सरकार द्वारा नियुक्ति में रखे गए शर्तों ने निर्णय में थोड़ा समय लगा दिया। सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मोहराबादी पहुंचकर सहायक पुलिस को समझाया और उन्हें यह भरोसा दिलाया की सरकार उनके हित की सोच रही है।
पहली वार्ता असफल होने के बावजूद भी वह सहायक पुलिस से संपर्क बनाएं रखे जिसका सकारात्मक परिणाम निकल सामने आया। पूर्व में भी मंत्री के दृढ़ निश्चय और अद्भुत कार्य शैली ने जनता का दिल जीता है। चुनाव जीतने के बाद काफी अल्प समय में व्यवस्थाओं को दुरूस्त करते हुए कुशल प्रबंधन से गढ़वा जिला को ढ़िबरीया युग से मुक्ति दिलाया।
जिले में खाद की कमी को देखते हुए एक मीट्रिक टन खाद की उपलब्धता कराईं। पूरे झारखंड के लोगों के लिए वह तत्पर रहते है तथा त्वरित समाधान के लिए जनता में लोकप्रिय हैं। मंत्री मिथिलेश ठाकुर के दिशा निर्देश पर कोयल जलापूर्ति योजना का काम जोरों पर है। गढ़वा बाइपास का प्रमुख बाधा एसएफसी अप्रपूभल भी दूर हो गया है।
क्षेत्र और अपने विभाग की समस्याओं को गंभीरता से लेकर निदान निकालना उनकी आदतों में शुमार है। सरकार राज्य की जनता के भावना के अनुरूप चल रही है। इससे लोगों में सकारात्मक संदेश जा रहा है।