गढ़वा : गढ़वा थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार की शाम जेल भेज दिया। गिरफ्तार किये गए आरोपितों में गढ़वा थाना क्षेत्र के नगदरबा गांव निवासी विजेंद्र उरांव तथा गढ़वा शहर के टंडवा मुहल्ला निवासी सुभाष महतो का नाम शामिल है। इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी केशो सिंह ने बताया कि गढ़वा थाना क्षेत्र के फरठीया मोड़ के पास एक झाड़ी से पुलिस ने एक शव को बरामद किया था इसके बाद मृतक के भाई रवि पासवान द्वारा गढ़वा थाने में विजेंद्र उराव तथा सुभाष महतो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। इसमें पुलिस ने कांड संख्या 596/ 20 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।