गढ़वा : भगवान महावराह पीठ श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा आश्रम मरहटिया में और श्री सर्वेश्वरी प्रार्थना गृह, गढ़वा में जय राम मिश्र द्वारा ध्वज पूजन कर फहराया गया। श्री सर्वेश्वरी समूह स्थापना दिवस समारोह दोनों ही जगह बड़े धूम धाम से मनाया गया।
इस अवसर पर आश्रम परिसर में साफ सफाई के बाद मंदिर में विधिवत पूजा के बाद जगनारायण दुबे द्वारा श्री सर्वेश्वरी ध्वज का पूजन के बाद ध्वज फहराया गया। आरती के बाद सफल योनि के पाठ सुरेंद्र चौबे जी द्वारा किया गया। एक परिवारिक गोष्ठी भी किया गया।
गोष्ठी में वक्ताओं ने बताया कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक ऐसी संस्था है, जिसके उदभव तथा विकाश के पीछे एक विलक्षण प्रेरणा और महान शक्ति कार्य कर रही है।
इस संस्थापक पूज्यपाद अवधूत भगवान राम ने महाश्मशान काशी जैसी नगरी में दिनांक 21 सितंबर 1961 को श्री सर्वेश्वरी समूह नामक संस्था की स्थापना करके अघोर मत को एक नयी भावभूमि, प्रतिष्ठा एवं दिशा प्रदान की है।
अघोरेश्वर भगवान राम की दृष्टि में श्री सर्वेश्वरी समूह उनकी योगलीला है। मनुष्यों में आलस्य एवं प्रमाद न हो, इसलिये इसकी सृष्टि की गई है। वृहद संगठन है, जो सम्पूर्ण मानवता के कल्याण के लिए निरंतर चिंतन और मार्गदर्शन करता है। यह एक विशुद्ध आध्यात्मिक और सामाजिक दृष्टि से समाजसेवी संस्था है। किसी विशेष जाती, धर्म, सम्प्रदाय, देश और राजनैतिक दल से इसका कोई सम्बन्ध नहीं है। यह एक विशाल वृक्ष है, जिसकी शीतल छाया में आकर व्याप्त कुप्रथाओं औऱ विकृतियों के उन्मूलन हेतु यह एक आन्दोलन है।
संसार से घबराकर लोग समूह के निकट आते है, न तो यहाँ खोखले लोगों के गप्प-शप करने न हीं अभद्र व्यवहार करने की कोई गुंजाइश है। समूह से सम्बन्ध रखना एक अच्छे आदर्श मित्र से सम्बन्ध रखने के समान है। उपस्थित सदस्यों द्वारा स्थापना दिवस पर अपना अपना विचार व्यक्क्त किया गया। तद्पश्चात प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम के समापन ।
पूरे कार्यक्रम (कोविड -19) को देखते हुए बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम, समूह के सदस्यों द्वारा मनाया गया।