whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168637 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट: बीएसकेडी और संत पॉल रेहला ने दर्ज की बड़ी जीत

location_on गढ़वा access_time 21-Dec-24, 08:46 AM visibility 778
Share



गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट: बीएसकेडी और संत पॉल रेहला ने दर्ज की बड़ी जीत
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते प्रतियोगिता के पदाधिकारी सह पूर्व खिलाड़ी पंकज कुमार सिंह, सचिव आनंद सिन्हा, पर्यवेक्षक चंद्र भूषण सिन्हा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गोविंद हाई स्कूल के मैदान में चल रही 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) के पांचवें दिन का खेल रोमांचक रहा। पहले मैच में संत पॉल रेहला ने एसजीएन किंडर गार्डन मेराल को छह विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में बीएसकेडी ने मिलेनियम पब्लिक स्कूल को 174 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। पहले मैच में एसजीएन किंडर गार्डन मेराल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रॉकी के 15 रनों की मदद से टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाए। संत पॉल रेहला की ओर से अंकुश और जीशान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए संत पॉल रेहला ने जीशान के शानदार अर्धशतक (51 रन) की बदौलत चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
Advertisement
एसजीएन किंडर गार्डन मेराल की ओर से रोशन ने तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संत पॉल रेहला के जीशान को दिया गया। दूसरे मुकाबले में बीएसकेडी ने मिलेनियम पब्लिक स्कूल को पूरी तरह एकतरफा मुकाबले में हराया। मिलेनियम पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन बीएसकेडी के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। सलामी बल्लेबाज पीयूष (63) और आदित्य (50) ने अर्धशतक लगाते हुए टीम का स्कोर 214/5 तक पहुंचा दिया। मिलेनियम पब्लिक स्कूल की ओर से सदाफ और अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिलेनियम पब्लिक स्कूल की टीम मात्र 40 रनों पर ढेर हो गई। बीएसकेडी की ओर से पीयूष ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके।
Advertisement
इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रतियोगिता के पदाधिकारी सह पूर्व खिलाड़ी पंकज कुमार सिंह, सचिव आनंद सिन्हा, और पर्यवेक्षक चंद्र भूषण सिन्हा ने प्रदान किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष दीपक, सह सचिव प्रिंस सोनी, अभिषेक द्विवेदी, संजय तिवारी, रोहन तिवारी, मनीष उपाध्याय, आकाश कुमार, धीरज, और रोहित प्रजापति भी मौजूद थे। अंपायर की भूमिका धीरज, आलोक कुमार, और विशाल कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरिंग का कार्य मंजय पाल ने किया। वहीं, कमेंट्री की जिम्मेदारी मनोज तिवारी ने संभाली।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play