whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 25469648
Loading...


जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा की बैठक सम्पन्न, सत्र 2025 के लिए नए पदाधिकारी चुने गए

location_on गढ़वा access_time 16-Dec-24, 05:48 PM visibility 693
Share



जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा की बैठक सम्पन्न, सत्र 2025 के लिए नए पदाधिकारी चुने गए
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर बधाई देते


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा की बैठक स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल में ग्रुप अध्यक्ष कमलेश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सत्र 2025 के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। राकेश केसरी को अध्यक्ष, अवधेश कुशवाहा को आंतरिक उपाध्यक्ष, चंद्र भूषण सिन्हा को बाह्य उपाध्यक्ष, मुजीबउद्दीन खान को प्रशासनिक निदेशक, और अशोक केसरी को पुनः वित्त निदेशक का दायित्व सौंपा गया। चुनाव समिति में दीपक तिवारी, अजय कांत पाठक, विजय केशरी, एम.पी. केसरी और नंदकुमार गुप्ता शामिल रहे, जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया का सफल संचालन किया। चुनाव उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी गई और समूह को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में वित्त निदेशक अशोक केसरी ने पूरे वर्ष का आय-व्यय प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही, जायन्ट्स के सक्रिय सदस्य विनोद कमलापुरी को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बैठक में जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन सेंट्रल कमेटी के सदस्य अजय कांत पाठक, पूर्व स्पेशल कमेटी सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, उपाध्यक्ष मनोज केशरी, नंदकुमार गुप्ता, गढ़वा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष ध्रुव केशरी, दीपक तिवारी, अशोक केसरी, रवींद्र केशरी, रूपा गंजी, और अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम, देवी-देवताओं की प्रतिमा खंडित करने के आरोप में दो गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 13-Nov-25, 08:18 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

सुश्रुत सेवा संस्थान अस्पताल में नि:शुल्क निःसंतानता परामर्श शिविर आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 16-Nov-25, 05:22 PM

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम, देवी-देवताओं की प्रतिमा खंडित करने के आरोप में दो गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 13-Nov-25, 08:18 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान में गुरु नानक देव जी का प्राकट्य दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 07-Nov-25, 05:05 AM

श्रीहनुमान चालीसा के नियमित पाठ से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

location_on गढ़वा
access_time 16-Oct-25, 05:34 AM

बड़े सपने देखना गलत नहीं, अपितु उसे पूरा करने के लिए प्रयास न करना गलत है : शालिनी झा

location_on गढ़वा
access_time 14-Oct-25, 06:08 AM

संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूँगा : विनोद पाठक

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 08:24 PM

रमना में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत, शव देखकर फूट-फूटकर रोए परिजन

location_on रमना
access_time 13-Oct-25, 08:15 PM

सिराज खान ने किया कमेटी का विस्तार, दूसरे गुट पर लगाया समाज तोड़ने का आरोप

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 08:09 PM

पेशका उच्च विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 07:55 PM

गढ़वा में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की पहल : 44 केंद्रों पर 524 शिक्षकों का एक्स्ट्रामार्क्स एजेंसी के द्वारा प्रशिक्षण आज से शुरू

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 03:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play