whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27075351
Loading...


सदर अस्पताल मौत का कुआं बन चुका है: भाजपा का हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार

location_on गढ़वा access_time 05-Dec-24, 05:13 PM visibility 688
Share



सदर अस्पताल मौत का कुआं बन चुका है: भाजपा का हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार
प्रेस वार्ता में जानकारी देते भाजपाई


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने गढ़वा सदर अस्पताल को "मौत का कुआं" करार देते हुए कहा कि यह अस्पताल अब केवल "रेफर अस्पताल" बनकर रह गया है। चौबे ने कहा कि सदर अस्पताल में डॉक्टरों, दवाओं और जांच सुविधाओं की भारी कमी है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। रितेश चौबे ने कहा कि कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए वेंटिलेटर अभी तक बिना तकनीशियन के अनुपयोगी पड़े हैं। यह झामुमो सरकार की विफलता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह असफल रही है और जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।
अस्पताल में साफ-सफाई की हालत दयनीय है, और मरीजों को दवा और जांच के लिए बाहरी व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ता है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि गढ़वा सहित पूरे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। गरीब और ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। सदर अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव झामुमो सरकार की जनता के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। श्री चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार केवल अपनी झोली भरने में लगी है, जबकि जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है। उन्होंने सरकार से मांग की कि गढ़वा सदर अस्पताल में तत्काल डॉक्टरों, तकनीशियनों और दवाओं की व्यवस्था की जाए, ताकि जिले के लोग बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।
बैठक में युवा मोर्चा महामंत्री विकास तिवारी और गोवावल मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हुआ था, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे फिर से बदहाल कर दिया है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play