whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26990897
Loading...


ईटीपीबीएस के तहत 700 सर्विस वोटर्स को भेजे गए ऑनलाइन बैलट पेपर, प्रबंधन को लेकर डाक विभाग के साथ हुई बैठक

location_on गढ़वा access_time 04-Nov-24, 03:09 PM visibility 676
Share



ईटीपीबीएस के तहत 700 सर्विस वोटर्स को भेजे गए ऑनलाइन बैलट पेपर, प्रबंधन को लेकर डाक विभाग के साथ हुई बैठक
बैठक करते गढ़वा के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्रों (ईटीपीबीएस) के प्रबंधन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता गढ़वा के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने की। बैठक में डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया, जिसमें सहायक डाक अधीक्षक और उनकी टीम को ईटीपीबीएस प्रणाली के संचालन और मतपत्रों के संग्रह की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। बैठक के दौरान निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सर्विस वोटर्स द्वारा भेजे गए मतपत्रों को प्रतिदिन एक निर्धारित समय और प्रक्रिया के अनुसार निर्वाची कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित किया जाए।
ईटीपीबीएस प्रणाली का उद्देश्य विभिन्न सेवाओं में कार्यरत मतदाताओं को, जो अपने निर्वाचन क्षेत्र से बाहर हैं, को अपना मत देने का अवसर प्रदान करना है। इस प्रणाली के माध्यम से सर्विस वोटर्स अपने पोस्टिंग स्थल से ही ऑनलाइन बैलट पेपर प्राप्त कर मतदान कर सकते हैं। कौन होते हैं सर्विस वोटर? सर्विस वोटर वे होते हैं जो सशस्त्र बल के सदस्य, राज्य सरकार के सशस्त्र पुलिस में कार्यरत अथवा राज्य से बाहर तैनात, या भारत सरकार के विदेशी सेवाओं में कार्यरत कर्मचारी होते हैं। ये लोग अपने कार्य स्थल से ही मतदान कर सकते हैं और उनके मतों को डाक के माध्यम से संग्रह किया जाता है। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 700 सर्विस वोटर्स पंजीकृत निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 700 सर्विस वोटर्स पंजीकृत हैं, जिन्हें ईटीपीबीएस प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन बैलट पेपर भेजे जा चुके हैं।
ये वोटर्स अपने पोस्टिंग स्थल से ही मतदान करके डाक के माध्यम से अपने मत पत्र अनुमंडल कार्यालय गढ़वा के पते पर भेजेंगे। प्राप्त होने वाले इन मतपत्रों को प्रतिदिन डाकिया अनुमंडल कार्यालय पहुंचाएगा, जहां इन्हें सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। मतगणना के दिन सबसे पहले सर्विस वोटर्स के मतों की गिनती की जाएगी। इस बैठक में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सफी आलम, सहायक डाक अधीक्षक सुभाष चंद्र पांडेय, डाक ओवरशियर धीरज तिवारी, डार्क ओवरशियर मनोज तिवारी और संबंधित पोस्टमैन जयप्रकाश पाल, पंकज तिवारी, प्रशांत मिश्रा आदि मौजूद थे।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
बस स्टैंड पर तैनात होंगे जवान, गढ़वा एसपी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांगों पर दिए त्वरित निर्देश

location_on गढ़वा
access_time 22-Jun-25, 10:43 AM


Latest News

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play